160+ Best Safar Shayari in Hindi
सफर सिर्फ़ मंजिल तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि आत्मा को नयी ऊर्जा और जागरूकता देने का जज़्बा है। राहों की थकान, मंजिल का बेताबी से इंतजार, इन सफ़रों में छुपे अनगिनत ख्वाब और यादें, हर कदम पर मिले नए आइने और नजारे। सफर की हर कहानी में एक नई दुनिया, एक नई मुस्कान और एक अनोखी सोच बसती है।
चलिए, इस यात्रा का हर मोड़, हर कदम और हर सांस को महसूस करते हैं, इन रोमांचक पलों को “सफर शायरी” की माया में पिरोते हैं।
Safar Shayari

पांव जमीन पर थे आसमान नजर में रहा निकला था
मंजिल के लिए लेकिन उम्र भर सफ़र में रहा !
अजीब सी पहेलियां है मेरे हाथों की लकीरों में
लिखा तो है सफर मगर मंजिल का निशान नहीं !

ना थके हैं कभी पैर
ना कभी हिम्मत हारी है
जज्बा है कुछ बनने का ज़िंदगी में
इसलिये सफर जारी है !
दिल से मांगी जाए तो हर दुआ में असर होता है
मंजिल उन्हीं को मिलता है
जिनकी जिंदगी में सफर होता है !
मंजिल बड़ी हो तो सफर में कारवां छूट जाता है
मिलता है मुकाम तो सबका वहम टूट जाता है !
Safar Shayari in Hindi

रहेंगे दर्द जिंदगी में तो खुशी
का इंतजाम क्या होगा निकल पड़े हैं
जो बदलने खुद को ना जाने इस सफर
का अंजाम क्या होगा !
आज फिर तेरी यादों के सफर में खो गया
ना मंज़िल मिली ना सफर पूरा हुआ !!

बादलों की ओट से सूरज निकलने वाला है
सफर जारी रखो, वक्त बदलने वाला है !
इन अजनबी सी राहों में जो तू मेरा हमसफ़र हो जाये
बीत जाए पल भर में ये वक्त और हसीन सफर हो जाये !
चले थे जिसकी तरफ वो निशान खत्म हुआ
सफर अधूरा रहा आसमान खत्म हुआ !
Also Read: Life Shayari in Hindi
Zindagi Safar Shayari

रस्ते कहाँ ख़त्म होते हैं जिंदगी के सफर में
मंजिल भी वहीं है जहाँ ख्वाहिशें थम जाएँ !
ये रास्ते कहां तक हैं इनका कोई किनारा क्यों नहीं दिखता
इस तन्हाई में कोई सहारा क्यों नहीं दिखता !!

कुछ सपने पूरे करने हैं
कुछ मंजिलों से मिलना है
अभी सफर शुरू हुआ है
मुझे बहुत दूर तक चलना है !
तेरी जिंदगी की असलियत का जब तुझ पर असर होगा
असल में उस समय ही शुरु तेरे जीवन का सफर होगा !
दहशत सी होने लगी है इस सफर से
अब तो ए-जिंदगी कहीं तो पहुँचा दे
खत्म होने से पहले !
Also Read: Mulakat Shayari in Hindi
Safar Shayari on Travel

है थोड़ी दूर अभी सपनों का नगर अपना
मुसाफ़िरो अभी बाक़ी है कुछ सफ़र अपना !
जिंदगी यूँ हुई बसर तन्हा
काफीला साथ और सफ़र तन्हा !

इस सफर में हर एक मोड़ पर यादें ही यादें हैं
कहीं से रास्ता भूल जाते हैं, कहीं रुक जाते हैं !
जीवन और सफर दोनों ही बहुत कुछ सिखाते हैं
ढेरों यादें बनाते हैं कई नई कहानियां लिख जाते हैं !
किसी को मंज़िल की भूख है तो किसी
को पैसों की प्यास है पर सच कहूँ तो
मेरे लिए ये सफर ही ख़ास है !
Safar Shayari English

Ye teri sangharsh ki jo kahani hai
Ye ek shanadar safar ki kahani hai.
Ye bhi hai ki manjil tak pahunche nahin hain hum
aisa bhi nahin hai ki safar khatam ho gaya.
Iraade majaboot ho to sab mumkin hai
Koi safar aisa nahin jo mushkil hai.
Ae musafir yoo jhoothi aas na kar
Tu itni shiddat se fariyaad na kar.
Safar bhale hi Akele cut raha hai
Lekin kya khoob cut raha hai.
Also Read: Kismat Shayari in Hindi
Safar Ki Shayari

मंज़िलों से बेगाना आज भी सफ़र मेरा
रात बे-सहर मेरी दर्द बे-असर मेरा !
मशहूर हो जाते हैं
जिनकी हस्ती बदनाम होती है
कट जाती है जीवन सफर में अक्सर
जिनकी मंजिले गुमनाम होती है !
आरजू थी मिले हमसफर मुझे भी
जिंदगी के सफर में
तलाश मेरी पूरी हुई जब जिंदगी ने
मिलाया मुझे तुमसे इस सफर में !
हम-सफ़र होता कोई तो बाँट लेते दूरियाँ
राह चलते लोग क्या समझें मेरी मजबूरियाँ !
मैं तो यूँ ही सफर पर निकला था
एक अजनबी मिला और
उसने अपना बना लिया !
Zindagi Ka Safar Shayari

जिंदगी के सफर में तू है मुसाफिर
हमेशा चलते रहना जिंदगी की खातिर !
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
रुख हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं !
ज़िंदगी का सफ़र तय तो करते रहे
रात कटती रही दिन गुज़रते रहे !
बहुत कुछ सिखाया जिंदगी के
सफर ने अनजाने में
वो किताबों में दर्ज था ही नहीं
जो पढ़ाया सबक जमाने ने !
उम्र बिना रूके सफर कर रही है
और हम ख्वाहिशें लेकर वहीं खड़े हैं !
Also Read: Success Motivational Shayari in Hindi
Shayari on Safar

चल वहीं ऐ दिल जहाँ हमसफर है मेरा
ये अजनबी रास्ते वो आखिरी सफर है तेरा !
सपनों को करना है पूरा तो चलते रहो
जीवन की गाड़ी के साथ यू हीं बढ़ते रहो !
अकेले ही तय करने होते है कुछ सफर
हर सफर में हमसफर नहीं होते !
घूमना है मुझे सारा जहां तुम्हें अपने साथ ले कें
बनानी हैं बहुत सी यादें हाथों में तुम्हारा हाथ ले के !
न जाने कौन सा मंज़र नज़र में रहता है
तमाम उम्र मुसाफ़िर सफ़र में रहता है !
Suhana Safar Shayari

जिंदगी एक सुहाना सफर है
आगरा साथ मनचाहा हमसफर है।
इन अजनबी में जो तू मेरा हमसफ़र हो जाए
बीत जाए पल भर में ये वक्त और हसीन सफर हो जाए !
यू ही हाथ थामे मेरा साथ निभाना
जिंदगी का सफर संग है तेरे बिताना !
तुझे तेरा हमसफर मुबारक, मुझे मेरा सफर मुबारक
मिलेंगे कभी राह में हम, तो होगा ये समा मुबारक !!
सफर से लौट जाना चाहता है
परिंदा आशियाना चाहता है
कोई स्कूल की घंटी बजा दे
ये बच्चा मुस्कुराना चाहता है !
Safar Shayari Hindi

जिन्दगी के सफर में ये बात भी आम रही
की मोड़ तो आये कई मगर मंजिले गुमनाम रही !
गुजर जाते है खूबसूरत लम्हे यूँ ही
मुसाफिर की तरह
यादे वही खड़ी रह जाती है
रूके रास्तों की तरह !
सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में, तुम भी निकल सको तो चलो !
यूं ही नहीं आगे हूं जिंदगी के सफर में
पीछे हटना मुझे नहीं आता !
मंजिल को खबर भी नहीं की
सफर ने क्या क्या छीना है हमसे !
Safar Shayari in Hindi 2 Line

इस सफर में नींद ऐसी खो गई
हम न सोए रात थक कर सो गई !
इरादे मजबूत हो तो सब मुमकिन है
कोई सफर ऐसा नही जो मुश्किल है !
तेरे बिन इस सफर में ख़ाली अँधेरा है
तुम मिलों तो ये सफर खुद ही एक सवेरा है !
अब जाना जिंदगी क्या है सफर में भी हूं
लेकिन जाना कहीं नहीं है !
अजीब सा सफर है ये ज़िंदगी
मंजिल मिलती है मौत के बाद !
Train Safar Shayari in Hindi

सफ़र का मज़ा लेना है तो सामान कम रखिए
जिंदगी का मज़ा लेना है तो अरमान कम रखिए !
ना मंजिलों के लिए ना ही रास्तों के लिए
मेरा ये सफर है खुद से खुद की पहचान के लिए !
मुसाफ़िरों के दिमाग़ों में डर ज़ियादा है
न जाने वक़्त है कम या सफ़र ज़ियादा है !
मशहूर हो जाते हैं वो
जिनकी हस्ती बदनाम होती है
कट जाती है जिंदगी सफ़र में अक्सर
जिनकी मंजिलें गुमनाम होती हैं !
मंज़िल से बेहतर लगने लगा है ये सफर
कौन कहता है ठिकाने ही सब कुछ होते हैं !
