120+ Best Life Shayari in Hindi
Life Shayari in Hindi: ज़िंदगी, एक अनमोल तोहफा है, जिसे हर दिन नवोन्मेष और उम्मीद के साथ जिया जाना चाहिए। ये खूबसूरत सफर कभी हँसी-खुशी के पलों से भरपूर होता है, तो कभी संघर्षों और आंधियों का सामना करता है। ज़िंदगी की इस जंग में अनेक रंग-बिरंगे दृश्य देखने को मिलते हैं, जो हमारे अनुभवों की कहानी को और भी गहराई से बयां करते हैं। वही, इन अनुभवों की इस यात्रा को शब्दों में पिरोना, अर्थात् ज़िंदगी की सुंदरता, उसकी जद्दोजहद और उसकी अनमोलियत को शायरी के माध्यम से व्यक्त करना, हमारी आत्मा को एक नई प्रेरणा और साहस देता है।
तो आइए, इस पोस्ट के जरिए हम ज़िंदगी की अनकही बातों को शायरी के खूबसूरत अल्फाज़ों में खोजें और अपने दिल की गहराइयों को अभिव्यक्त करें।
Life Shayari in Hindi

हासिल-ए-जिंदगी हसरतों के सिवा और कुछ भी नहीं
ये किया नहीं, वो हुआ नहीं, ये मिला नहीं, वो रहा नहीं !
पतंग सी है जिंदगी, कहाँ तक जाएगी
रात हो या उम्र एक ना, एक दिन कट ही जाएगी !

हमसे मत पूछिए जिंदगी के बारे में
अजनबी क्या जाने अजनबी के बारे में !
दरिया हो या पहाड़ हो टकराना चाहिए
जिंदगी मिली है तो इसे जीने का हुनर आना चाहिए !
याद रहेगा ये दौर-ए-हयात हमको
कि तरसे थे ज़िंदगी में ज़िंदगी के लिए !
Sad Life Shayari in Hindi

सता ले ए-जिंदगी जितना सताना है
मुझे कौन सा इस दुनिया में दोबारा आना है !
लोग हमें कहते हैं हम मुसकुराते बहुत हैं
इस दर्द भरी ज़िंदगी में गम भी छुपाते बहुत हैं !

कुछ और कश लगा ले ऐ जिंदगी
बुझ जाऊंगा किसी रोज सुलगते सुलगते !
जिंदगी का सफर भी कितना अजीब है
शामे कटती नहीं और साल गुज़रते चले जा रहे हैं !
हजारों ख़ुशियाँ कम है, एक गम भुलाने के लिए
एक गम ही काफी है, जिंदगी भर रुलाने के लिए !
2 Line Shayari in Hindi on Life

अजीब तरह से गुजर गयी मेरी भी जिंदगी
सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ, मिला कुछ !
यादें ही तो जिंदगी का खज़ाना हैं
बाकी तो सबको खाली हाथ ही जाना हैं !

वो मुझसे बिछड़ा तो बिछड़ गई जिंदगी
मैं जिंदा तो रहा मगर जिंदो में न रहा !
जरूरी नहीं की हम सबको पसंद आए
बस जिंदगी ऐसे जियो के रब को पसंद आए !
खामोश चहरे पर हजारों पहरे होते है
हस्ती आंखो में भी ज़ख्म गहरे होते है !
Also Read: Kismat Shayari in Hindi
Shayari on Life

हर लम्हे में प्यार है हर लम्हे में खुशी है
खो दो तो यादें हैं जी लो तो जिंदगी है !
क्या बेचकर हम खरीदे फुर्सत ए जिंदगी
सब कुछ तो गिरवी पड़ा है, ज़िम्मेदारी के बाजार में !

जिंदगी में क्यों भरोसा करते हो गैरो पर
जब चलना ही है अपने पैरो पर !
में तबा हूँ तेरे प्यार में तुझे दूसरों का ख्याल है
कुछ मेरे मसले पर गौर कर मेरी जिंदगी का सवाल है !
हमे भी शौक था, खुल के मुस्कुराने का
जिंदगी ने ऐसे मजे लिए की खुद पे हंसी आती है अब !
Also Read: Khushi Shayari in Hindi
Happy Life Shayari in Hindi

ज़िंदगी में एक सोच बेमिसाल रखो
हालात चाहे जैसे भी हो चेहरे पर मुस्कान रखो !
कोई माल से खुश है, कोई दाल से खुश है
खुशनसीब वो है जो हर हाल में खुश हैं !

हंसकर जीना ही दस्तूर है जिंदगी का
एक यही किस्सा मशहूर है जिंदगी का !
यह जिंदगी छोटी सी है इसे हंसकर जिओ
क्योंकि लौटकर यादें आती है, वक्त नही !
जो कट जाती है उसे उम्र कहते हैं
और जिसे जीते हैं उसे जिंदगी कहते हैं !
Shayari For Life Partner in Hindi

मुझे तेरा साथ जिंदगी भर नही चाहिए
बस जब तक तू साथ है तब तक ज़िंदगी चाहिए !
मेरी ज़िंदगी की कहानी तेरी हकीकत बन गई है
साथ मिला जबसे तेरा मेरी किस्मत बदल गई है !

जिंदगी में कुछ ना पा संकु तो क्या गम है
आप जैसा हमसफर पाया ये क्या कम है !
जब से तुम मेरे जिन्दगी में आयें हो
मुहब्बत बनकर मेरे रूह में समायें हो !
ना चांद की चाहत ना तारों की फरमाइश
हर जन्म में तू मिले मेरी बस यही ख्वाहिश !
Also Read: Waqt Shayari in Hindi
Best Life Shayari in Hindi

कितना और बदलूं खुद को ज़िन्दगी जीने के लिए
ऐ ज़िन्दगी मुझको थोड़ा सा मुझमें बाकी रहने दे !
चलो बिखरने देते है जिंदगी को अब
सँभालने की भी तो एक हद होती है !

आहिस्ता चल ऐ ज़िंदगी कुछ क़र्ज़ चुकाने बाकी हैं
कुछ दर्द मिटाने बाकी हैं कुछ फ़र्ज़ निभाने बाकी हैं !
कुछ तो आरज़ू रख थोड़ा हौसला रख
ज़िंदगी जीने का अपना तरीका रख !
फिक्र है सबको खुद को सही साबित करने की
जैसे ये ज़िंदगी, ज़िंदगी नहीं, कोई इल्जाम है !
Also Read: Sukoon Shayari in Hindi
Life Shayari in Hindi 2 Lines

अब समझ लेता हूं मीठे लफ़्ज़ों की कड़वाहट
हो गया है जिंदगी का तजुर्बा थोड़ा थोड़ा !
मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीक़ा
चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना !

सपनों की मंज़िल पास नहीं होती
जिंदगी हर पल उदास नहीं होती !
बेमतलब की ज़िन्दगी का सिलसिला ख़त्म
अब जिस तरह की दुनिया उस तरह के हम !
बहुत थक गया हूँ जिंदगी में परवाह करते करते
जब से लापरवाह हुआ हूँ आराम से हूँ !
Also Read: Zindagi Dard Bhari Shayari
2 Line Emotional Shayari in Hindi on Life

याद रहेगा ये दौर-ए-हयात हमको
कि तरसे थे ज़िंदगी में ज़िंदगी के लिए !
थका हुआ हु थोड़ा जिंदगी भी थोड़ी नाराज है
पर कोई बात नही ये तो रोज की बात है !

जिंदगी की हकीकत को बस हमने इतना ही जाना है
दर्द में अकेले हैं और खुशियों में सारा जमाना है !
क्यों ना बे फिक्र होके सोया जाए
अब बचा ही क्या है जिसे खोया जाए !
वो सोचती होगी बड़े चैन से सो रहा हु मै
उसे क्या पता ओढ़ कर चादर रो रहा हु में !
Single Life Shayari in Hindi

आज कल के रिश्ते कहा इतने सच्चे हैं
इसीलिए हम सिंगल ही अच्छे हैं !
छोटी सी उमर मैं बड़े तजरूबे करवा दिए
सिंगल लाइफ ने हमे बड़े हुनर सीखा दिए !

टूटा हुआ मगर हारा नही हूँ
सिंगल हूँ पर बेसहारा नही हूँ !
सिंगल जिंदगी एक ऐसी जिंदगी होती है
जिसमें किसी बात की टेंशन नहीं होती !
तन्हा सफर में अकेले चलते जा रहा हूं
तेरी यादों के सहारे जिए जा रहा हूं !
Life Shayari in English Hindi

chhoti see hai zindagi khush ho kar jeete hain
Apni hee duniya mein mast rehakar jeete hain.
Zindagi se shikwa kiya mat kar
Jo mila nahi, uska gila mat kar.

Zindagi ki raahon mein kabhi gham bhi aate hain
Jo seh le wohi sacche insaan kehlate hain.
Dekha hai zindagi ko kuch itne kareeb se
Chehre tamaam lagne lage hain ajeeb se.
Zindagi ne humein bahut kuch sikha diya
Apnon par bharosa karna bhula diya.
