100+ Best Mulakat Shayari in Hindi 2025
जब किसी अपने से मुलाकात होती है, तो दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं और हर लम्हा खास बन जाता है। मुलाकात सिर्फ एक क्षण नहीं होती, बल्कि एक एहसास होता है, जो दिल को छू जाता है। कभी ये मुलाकातें मोहब्बत की शुरुआत बनती हैं, तो कभी किसी पुराने रिश्ते को फिर से जिंदा कर देती हैं।
इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं दिल को छू जाने वाली मुलाकात शायरी जो उन खास पलों को शब्दों में पिरोती है। पढ़िए, महसूस कीजिए और शेयर कीजिए उन लोगों के साथ जिनसे आपकी मुलाकातें यादगार बनीं।
Mulakat Shayari

तुझसे मुलाकात का हर पल खास लगता है
जैसे दिल को कोई नया एहसास लगता है !!
हर मुलाक़ात में इश्क़ थोड़ा और बढ़ जाता है
तेरी आँखों का जादू कुछ और ही कर जाता है !!

उनसे मिलने की एक आस थी
वो मुलाकात भी बहुत खास थी
तारों से सजा था आसमान सारा
और मेरी जिंदगी मेरे पास थी !!
हमने कब तुमसे मुलाक़ात का वादा चाहा
दूर रहकर भी तुम्हें तुमसे ज़्यादा चाहा !!
अब तो हर रोज उनसे मुलाकात की ख्वाहिश है
आंखों में सिर्फ उनकी तस्वीर छाई है !!
Pehli Mulakat Shayari 2 Line

पहली मुलाक़ात थी और हम दोनों ही बेबस थे
वो ज़ुल्फ़ें न संभाल सकी और हम ख़ुद को !!
जब हम उनसे मिले तब थी हमारी पहली मुलाकात
लबों पर थी खामोशी और नजरें कर रही थी बात !!

फूल् सा खिलता हुआ चेहरा तेरा देखकर हम यूं ही खो गए
वो पहली मुलाकात थी और हम प्यार में पागल से हो गए !!
बारिश के मौसम में वो हमसे पहली बार मिले
खुशबू थी फिजाओं में और प्यार के थे फूल खिले !!
आने का बहाना भी है और बुलाते भी नहीं
मुलाक़ात छोड़ने की वजह बताते भी नहीं !!
Also Read: True Love Love Shayari in Hindi
Pehli Mulakat Shayari

उनसे पहली मुलाकात का यारों क्या बताऊं फसाना
दिल से जुड़ गए दिल और बन गया अफसाना !!
सारी दुनिया के जज़्बात एक तरफ
तुझसे वो पहली मुलाक़ात एक तरफ !!

पहली ही मुलाकात में उनसे नजरें हो गई चार
मन में संगीत बज उठा शायद इसे ही कहते हैं प्यार !!
दुनियां से छुपकर हम पहली बार मिले
मिलकर मानों दो दिलों के गुल खिले !!
उनसे पहली मुलाकात की ऐसी खुमारी छाने लगी
जिधर भी देखूं उनकी ही तस्वीर नजर आने लगी !!
Naseeb Mulakat Shayari

समय ना भी मिले तो भी कर लिया करो बात
हर किसी के नसीब में नहीं होती अगली मुलाक़ात !!
साथ मेरे बैठा था, पर किसी और के करीब था
वो अपना सा लगने वाला, किसी और का नसीब था !!
आँख भर आई किसी से जो मुलाक़ात हुई
ख़ुश्क मौसम था मगर टूट के बरसात हुई !!
ये कैसे कह दूँ कि हमारी मुलाकात होती है
वो मिलते है हमसे लेकिन बात कहां होती है !!
नसीब के खेल को भी अजीब तरह से खेला है हमने
जो ना थे नसीब में उसी को टूट कर चाह बैठे !!
Also Read: Feeling Shayari in Hindi
Mulakat Shayari in Hindi

हर मुलाक़ात में कुछ बात होती है
तेरी आँखों में छुपी कोई सौगात होती है !!
खामोशियाँ बोल देतीं हैं जिनकी बातें नहीं होती
इश्क़ उन का भी कायम रहता है जिनकी मुलाकातें नहीं होती !!
कोई हसरत, कोई अरमां, कोई ख़्वाहिश ही न थी
ऐसे आलम में मेरी ख़ुद से मुलाक़ात हुई !!
हमने पहली बार देखा उनको
तो लगा जिंदगी से हुई मुलाकात
आंखों ने बयां कर दिया सब कुछ
लबों से कुछ भी नहीं हुई बात !!
क्या कहूँ उस से कि जो बात समझता ही नहीं
वो तो हमारी मुलाकात को ही मुलाकात समझता ही नहीं !!
Also Read: Yaad Shayari in Hindi
Intezaar Mulakat Shayari

दिल में छुपी है वो बात तो कर
थोड़ी ही सही कोशिश तो कर
आजाओ कब से बैठा हूं इंतजार में
अधूरी ही सही मुलाकात तो कर !!
लेकिन आज जब नहीं है उनका साथ
तो हर समय रहता है सिर्फ उनका इंतजार !!
गैरों से तो फुरसत तुम्हें दिन रात नहीं है
हाँ मेरे लिए वक्त-ए-मुलाकात नहीं है !!
आज भी तुमसे हो जाती हैं मुलाकातें
सपनों में सही लेकिन हो जाती हैं दिल की बातें !!
ना जी भर के देखा ना कुछ बात की
आरजू थी आरजू है उनसे फिर मुलाकात की !!
Ek Mulakat Shayari

एक मुलाकात की आस में मैं ज़िंदगी गुजार लूंगा
तुम हां तो कहो तुम्हारे लिए उम्र भर इंतज़ार करूंगा !!
लेकिन आज जब नहीं है उनका साथ
तो हर समय रहता है सिर्फ उनका इंतजार !!
पहली दफा मिले और पहली मुलाकात बन गई यादगार
अब तो बस यही दिल करता है कि उनसे मिलूं हर बार !!
तेरी एक झलक ने सब बदल दिया
एक मुलाक़ात ने मुझे तुझसे जोड़ दिया !!
तुमसे मिलकर हम अपने
दिल की हर बात कह गए
मुलाकात हुई थी सपनों में
सुबह हम तन्हा रह गए !!
Adhuri Mulakat Shayari

वो बात अधूरी रह गई मेरी
मुलाकात अधूरी रह गई
कहना तो उससे बहुत कुछ
था पर वो रात अधूरी रह गई !!
लबों ने लबों से कुछ ना कहा और बात पूरी हो गई
लेकिन फिर भी ऐसा लगा कि मुलाकात अधूरी हो गई !!
पास बैठे थे वो मेरे फिर भी कुछ दूरी ही रही
हाथों में था हाथ फिर भी मुलाकात अधूरी ही रही !!
जुबा से कहूं तो दिल की बात पूरी नहीं होगी
पास बैठो सुकून से तो मुलाकात अधूरी नहीं होगी !!
उनसे कुछ बात अधूरी रह गई
दिल की हर आस अधूरी रह गई
वो मिले फिर मिलकर चल दिए
लगा कि मुलाकात अधूरी रह गई !!
True Love Pehli Mulakat Shayari

इस अदा से मिले वो हमसे कि
हमें उनसे एतबार हो गया
वो मुलाकात थी पहली और
हमें उनसे प्यार हो गया !!
पहली ही मुलाकात में जादू छा गया उनकी बातों का
दिल दे बैठे उनको दिन में, चैन छिन गया रातों का !!
दिल दे बैठा मैं उनको सिर्फ इशारों-इशारों में
दिल हुआ घायल और प्यार हो गया उनसे पहली मुलाकात में !!
पहली मुलाकात में देखी मैंने उनकी प्यारी सी सूरत
और उसी पल बन गए वो जिंदगी की जरूरत !!
जब हमारी पहली बार मुलाकात हो रही थी
ऐसा लग रहा था मानों फूलों की बरसात हाे रही थी !!
Last Mulakat Shayari

पतझड़ में खिले थे फूल
जब तेरी मुझसे बात हुई थी
आसमान भी रो दिया था
जब आखिरी मुलाकात हुई थी !!
छूट गया था साथ, बंद हो गई थी बात
तुम अलग थे हम अलग, वो थी आखिरी मुलाकात !!
तेरा हसते हुए यूं मुझे छोड़कर जाना बहुत याद आता है
आखिरी मुलाकात का वो अखिरी तराना बहुत याद आता है !!
उस आखिरी मुलाकात में
रो दिया दिल तेरी हर बात में
जिंदगी में छा गया अंधेरा
उस दिन की चांदनी रात में !!
हर मुलाकात पर गले लगाने वाले
तू ने तो मेरा दिल तोड़ दिया
कह कर कि ये मुलाकात है आखिरी
तू ने तो हर रिश्ता तोड़ दिया !!
Mulakat Shayari 2 Line

आंखों में चमक आ गई जब हम मिले पहली बार
दिल में बस गया चेहरा हमको हो गया उनसे प्यार !!
इक मुलाकात भी जरूरी थी
पर हम मिल ना सके, ये हमारी मजबूरी थी !!
तेरी हर बात में अपने सवालों का जवाब देखता हूं
दिन में सो जाता हूं और तेरी मुलाकात के ख्वाब देखता हूं !!
आँख भर आई जब किसी से मुलाकात हुई
तपती धूप थी पर बिन बादल बरसात हुई !!
चलो फिर से वही हंसी दिल की बात करते हैं
हकीकत में ना सही सपनों में मुलाकात करते हैं !!
