135+ Best Paisa Shayari in Hindi 2025
Paisa Shayari in Hindi: पैसा, आज की दुनिया में सबसे बड़ी ताक़त बन चुका है। इंसान के रिश्ते, इज़्ज़त और यहाँ तक कि उसकी पहचान भी अब पैसों से तौली जाती है। पैसों की इस चमक-धमक ने कई रिश्तों को मिटा दिया और कई नए चेहरे सामने ला दिए। हमारी शायरी का ये संग्रह आपको उसी कड़वे सच से रूबरू कराएगा, जहाँ भावनाएँ पीछे छूट जाती हैं और पैसा आगे निकल जाता है।
आइए पढ़ते हैं कुछ दिल छू लेने वाली पैसा शायरी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या वाकई पैसा सब कुछ है।
Paisa Shayari

ना शक्ल देखी जाती है, ना ही नाम
पैसा हो जेब में तो बनते हैं सब काम !!
सभी के तलवे चाटूँ मैं ऐसा थोड़ी हूँ
सभी को पसंद आऊं मैं पैसा थोड़ी हूँ !!
जिनके पास पैसा है, वो खुदा जैसे हैं
और हम गरीब, बस दुआ जैसे हैं !!
पैसा बिस्तर दे सकता हैं पर नींद नही
पैसा भोजन दे सकता हैं पर भूख नही !!
जिनके पास पैसे चार उनके दोस्त भी बनते हैं हजार
जिनके पास कुछ नही उन्हें पूछते भी नही उनके यार !!
Paisa Shayari Attitude

पैसा हमारा स्टाइल है, और अकड़ हमारी पहचान
इस शहर में हमारा ही चलता है नाम !!
दूर रहने वालों को भी संग कर देता है
जब पैसा बोलता है सबकी बोलती बंद कर देता है !!
पैसा बोलता है, और हम खामोशी से खरीद लेते हैं दुनिया
रुतबा हमारा यूं ही नहीं, सिक्कों में भी वजन रखते हैं !!
मैं पैसा हूँ मैं भगवान नही
पर मुझे लोग मानते भगवान से कम नही !!
पैसा मेरा नौकर है, शौक़ से खिलाता हूँ
ज़रूरत से ज़्यादा कभी सीने से नहीं लगाता हूँ !!
Love Pyar Paisa Shayari

तेरा प्यार भी अब नोटों के रंग में रंग गया
जो कभी सच्चा था, अब सौदे में ढल गया !!
जिसको सिर्फ पैसे से प्यार हो जाता है
हकीकत में उसका जीवन बेकार हो जाता है !!
पैसों की दौड़ में लोग दिल हार बैठे
और फिर कहते हैं मोहब्बत बेवफा थी !!
इश्क़ और पैसा दोनों में फ़र्क है बहुत
पैसा अक्सर मोहब्बत को खरीद लेता है !!
इश्क़ में गरीबी रास नहीं आती
दौलत के बिना मोहब्बत भी अधूरी लगती है !!
Paisa Shayari in Hindi

जो लोग अपनी ठोकरों में यह जहाँ रखते है
बड़े दिल वाले अक्सर जेब में पैसा कहाँ रखते है !!
जिसके पास पैसा होता है उनके सब करीब होते हैं
उनका कोई नहीं होता, जो गरीब होते हैं !!
कागज़ के नोट की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है
ना जाने सब्र का धागा कहाँ पर टूट जाता है !!
दरवाजें बड़े करवाने है
मुझे अपने आशियाने के
क्योकि कुछ दोस्तो का कद
बड़ा हो गया है चार पैसे कमाने से !!
पैसे की उतनी इज्जत करो कि सिर न चढ़ जाये
ध्यान रखना पैसे की वजह से अहंकार न बढ़ जाये !!
Also Read: King Shayari in Hindi
Rishte Paisa Shayari

पैसा आने पर बटुआ फूल जाता है
इंसान रिश्ता, दोस्ती, प्यार सब भूल जाता है !!
टूट जाता हैं ग़रीबी में वो रिश्ता जो खाश होता है
हजारों यार बनते हैं जब पैसा पास होता है !!
भाई ने भाई को और बेटे ने माँ-बाप को छोड़ दिया
इतना बड़ा हो गया ये पैसा की इसके लिए
सभी अनमोल रिश्तो को तोड़ दिया !!
मोहब्बत तो सच्ची थी लेकिन ज़माना झूठा निकला
हर कोई रिश्ते में भी मुनाफा ढूंढता निकला !!
पैसा पास हो तो हर कोई अपना लगता है
वरना रिश्तों की भी कीमत लगती है !!
Sad Pyar Paisa Shayari

प्यार के बदले दौलत नहीं मांगी हमने
बस थोड़ी सी वफा की उम्मीद रखी थी !!
हमने प्यार में फकीरी देखी है
उन्होंने पैसों में वफाएँ ढूंढ ली !!
इश्क़ में हम दिल हार बैठे थे
वो पैसों के पीछे सारी वफाएँ बेच बैठे !!
जिसे इश्क़ समझा वो सौदा निकला
जिसे अपनाया वो पैसा देखकर बेगाना निकला !!
उधर वो थे कि थी इक दौलत-ए-बेदार पास उन
केइ धर हम थे कि अपनी जेब में पैसा न ढेला था !!
Paisa Shayari Hindi

इंसान की अकड़ तो वाजिब है जनाब
पैसा आने पर तो बटुआ भी फूल जाता है !!
कुछ को सौ में तो कुछ को हज़ारों में
इंसान और इंसानियत को बिकते देखा है मैंने बाज़ारों में !!
रिश्ते अब भाव नहीं, भाव में बिकते हैं
हर बात के पीछे पैसों के सिक्के दिखते हैं !!
लिखने वाले ने तो लिख दिया, दौलत साथ नहीं जाएगी
लेकिन ये नहीं लिखा कि जीते जी बहुत काम आएगी !!
पता है कब पैसे के लिए भी इंसान रोता है
जब जरूरत पड़ने पर जेब खाली होता है !!
Money Paisa Shayari

जेब खाली हो तो कोई पास नहीं आता
पैसा क्या चीज़ है, ये तजुर्बा सिखाता !!
जो पैसा गलत तरीके से कमाया जाता है
अक्सर उसे बुरी आदतों पर उड़ाया जाता है !!
इंसान कहता है कि पैसा आये तो मैं कुछ करके दिखाऊँ
और पैसा कहता है कि तू कुछ करके दिखा तो मैं आऊँ !!
मिली थी जिन्दगी किसी के काम आने के लिए
पर वक्त बीत रहा है क़ागज के टुकड़े कमाने के लिए !!
पैसा इंसान को ऊपर ले जा सकता है
पर इंसान पैसा ऊपर नही ले जा सकता है !!
Also Read: Boys Attitude Shayari in Hindi
Paisa Shayari Attitude 2 Line

हमसे जलने वालों की एक ही शिकायत है
पैसा और Attitude दोनों हमारी फितरत है !!
हम वो नहीं जो पैसे पर बिक जाएं
हम तो वो हैं जो दौलत के साथ भी खुद्दारी निभाएं !!
जीवन में पैसा सब कुछ तो नहीं
पर बहूत कुछ जरूर है !!
पैसा सब कुछ नहीं होता
पर सब कुछ पैसे से ही शुरू होता है !!
जो लोग बात-बात पर पैसे का घमंड दिखाते हैं
वो अक्सर खुद किसी और के भरोसे जीते हैं !!
Paisa Shayari Attitude Boy

नाम भी है, पैसा भी है और खुद्दारी भी
जो चाहिए था, सब हासिल किया मेहनत से !!
मेरा Attitude और मेरा Paisa
दोनों ही वक्त पर दिखता है !!
लोग नाम के लिए जीते हैं
हम नाम भी कमाते हैं और पैसा भी !!
दौलत की बात नहीं करते हम
हम तो वो हैं जो खुद ही चलन बन जाते हैं !!
पैसा तो सबके पास होता है
लेकिन ठाठ हमारे जैसे कम ही रखते हैं !!
